The Bengal Files:
नई दिल्ली, एजेंसियां। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी है। कुछ राज्यों में मल्टीप्लेक्स मालिकों ने इसे दिखाने से इनकार कर दिया है। इसी बीच निर्माता और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है।
पल्लवी जोशी ने कहा, मैं भारी दिल से आपसे मदद नहीं, बल्कि सुरक्षा के लिए यह पत्र लिख रही हूं। द बंगाल फाइल्स का आखिरी पार्ट 5 सितंबर को रिलीज हो रहा है। यह फिल्म डायरेक्ट एक्शन डे के हिंदू नरसंहार, नोआखली की भयानक घटनाओं और भारत के विभाजन की कहानी को बयां करती है, जो लंबे समय से दबी हुई है। लेकिन, पश्चिम बंगाल में सत्य को घेर लिया गया है। फिल्म पूरी होने से कई साल पहले ही मुख्यमंत्री ने इसका मजाक उड़ाया था। तब से बेबुनियाद FIR दर्ज की गईं, हमारे ट्रेलर को पुलिस ने ब्लॉक कर दिया और यहां तक कि अखबार में भी विज्ञापन नहीं छाप रहे हैं।
परिवार को मिल रही धमकीः
The Bengal Files:
जोशी ने लिखा कि मेरे परिवार को हर दिन राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की ओर से धमकाया जा रहा है। अब थिएटर मालिकों ने बताया है कि उन्हें धमकाया जा रहा है, डराया जा रहा है, और वे इसे दिखाने से मना कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें राज्य की शासक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा का डर है। कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं है, फिर भी एक अनौपचारिक प्रतिबंध फिल्म को लोगों तक पहुंचने से पहले ही चुप करा देता है।
सच के साथ आज भी लोग खड़े हैः
The Bengal Files:
पल्लवी ने आगे लिखा, पद्म भूषण सम्मानित मशहूर अभिनेता विक्टर बनर्जी और भारत और विदेश की कई बंगाली संस्थाएं पहले ही आपको पत्र लिख चुकी हैं। उनका साथ यह दिखाता है कि सच के साथ आज भी लोग खड़े हैं। द बंगाल फाइल्स मां भारती की आवाज है, जो जख्मी है, लेकिन टूटी नहीं। यह एक ऐसी कहानी है जो दर्द, संघर्ष और उम्मीद को दिखाती है।
आप एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने बहुत मुश्किलों का सामना कर देश के सबसे बड़े पद तक का सफर तय किया है। इसलिए आप सबसे बेहतर समझ सकती हैं कि दर्द को ताकत में कैसे बदला जाता है।
सच्चाई दिखाने के लिए बनी फिल्मः
The Bengal Files:
यह फिल्म सच्चाई दिखाने के लिए बनी है। लेकिन, सच्चाई को भी सुरक्षा चाहिए। महोदया राष्ट्रपति जी, मैं फिल्म के लिए कोई खास सुविधा नहीं मांग रही, बस इतना चाहती हूं कि कला, सच्चाई और मां भारती की आत्मा बिना डर के बोल सके।आप ही मेरी आखिरी उम्मीद हैं। कृपया हमारे संवैधानिक अधिकार की रक्षा करें और द बंगाल फाइल्स को पश्चिम बंगाल में शांति से दिखाने की अनुमति दिलवाएं।
इन कलाकारों ने काम किया फिल्म मेः
The Bengal Files:
द बंगाल फाइल्स में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम किरदार निभा रहे हैं। तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रॉडक्शंस द्वारा पेश की गई यह फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिओलोजी का हिस्सा है, जिसमें द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
इसे भी पढ़ें









