The 50 Show
मुंबई, एजेंसियां। रियलिटी शो ‘The 50’ की शुरुआत 1 फरवरी 2026 से हो चुकी है और पहले ही एपिसोड में शो जबरदस्त विवादों में घिर गया है। शो के प्रीमियर एपिसोड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैक्सटर्न (सागर ठाकुर) ने साल 2024 में हुए अपने विवाद को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। मैक्सटर्न ने सीधे तौर पर नाम लिए बिना बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पर सनसनीखेज आरोप लगाए।
मैक्सटर्न ने क्या दावा किया?
शो में प्रिंस नरूला से बातचीत के दौरान मैक्सटर्न ने दावा किया कि साल 2024 में उनके साथ जो विवाद हुआ, वह पूरी तरह गलतफहमी नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि एल्विश यादव ने उन्हें बुली किया और बिना उनकी जानकारी के उनके बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। मैक्सटर्न ने कहा कि उस वक्त वह ऑफलाइन थे और उन्हें इस ट्रांजैक्शन की कोई जानकारी नहीं थी।
मैक्सटर्न के मुताबिक
मैक्सटर्न के मुताबिक, बाद में एल्विश ने उनसे कहा कि वे साथ में काम करें। उस समय उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह खुद को काफी अकेला महसूस कर रहे थे, इसलिए उन्होंने इस दोस्ती को स्वीकार कर लिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एल्विश ने उन पर उनकी मां को धमकी देने जैसे झूठे आरोप लगाए, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था।मैक्सटर्न ने आगे बताया कि एल्विश के एक म्यूजिक वीडियो में जानबूझकर एक ऐसा सीन जोड़ा गया, जिसमें उन्हें थप्पड़ मारा गया। वीडियो रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बड़ी संख्या में निगेटिव मीम्स वायरल हुए, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।
मैक्सटर्न ने क्या कहा एल्विश को लेकर
सबसे चौंकाने वाला दावा करते हुए मैक्सटर्न ने कहा कि बाद में एल्विश के दोस्त और मैनेजर लक्ष्य ने फोन कर उनसे वह 1 लाख रुपये वापस करने को कहा। मैक्सटर्न का कहना है कि आज भी उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह रकम क्यों भेजी गई थी। उन्होंने सवाल उठाया, “क्या वो पैसे मुझे फंसाने के लिए भेजे गए थे?”मैक्सटर्न के इस बयान के बाद एल्विश यादव एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं और सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
