John abraham: कभी अपनी ही शक्ल से नफरत करता था ये सुपरस्टार, शीशे में चेहरा देखकर बहने लगते थे आंसू

3 Min Read

John abraham

मुंबई, एजेंसियां। आज बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और फिट एक्टर्स में गिने जाने वाले जॉन अब्राहम कभी अपनी ही शक्ल से नफरत किया करते थे। 17 दिसंबर को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे जॉन अब्राहम आज लाखों युवाओं के लिए फिटनेस और आत्मविश्वास की मिसाल हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह खुद को स्वीकार नहीं कर पाते थे। बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में कदम रखने वाले जॉन को अपनी पहचान बनाने से पहले मानसिक और शारीरिक असुरक्षाओं से लंबा संघर्ष करना पड़ा।

पिंपल्स और कम हाइट ने तोड़ दिया था आत्मविश्वास

जॉन अब्राहम ने 2005 में सिमी गरेवाल के साथ एक इंटरव्यू में अपने सबसे मुश्किल दौर का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि बचपन और कॉलेज के दिनों में उनका वजन काफी कम था और चेहरे पर गंभीर पिंपल्स की समस्या थी। उन्होंने कहा कि उनके चेहरे पर छोटे नहीं, बल्कि बड़े-बड़े पिंपल्स थे, जिन्हें देखकर उनका आत्मविश्वास टूट जाता था। कई बार वह शीशे में खुद को देखकर रोने लगते थे और भगवान से यही सवाल करते थे कि उन्हें ऐसा चेहरा क्यों दिया गया।

भगवान से करते थे एक ही अरदास

जॉन ने बताया था कि वह रात में उठकर भगवान से रोते हुए कहते थे कि किसी भी तरह उनका चेहरा ठीक कर दें। इसके साथ ही वह अपनी कम हाइट को लेकर भी परेशान रहते थे और लंबा होने की दुआ मांगते थे। जॉन का मानना है कि उनकी प्रार्थनाएं सुनी गईं और आज वह 6 फीट 1 इंच लंबे हैं और खुद से खुश हैं।

कॉलेज लाइफ में भी झिझक

कॉलेज के दिनों में पिंपल्स की वजह से जॉन इतने शर्मीले हो गए थे कि किसी लड़की का हाथ पकड़ने में भी हिचकिचाते थे। हालांकि, उनकी गर्लफ्रेंड ने एक दिन उनसे कहा कि वह उन्हें उनके पिंपल्स के साथ ही ज्यादा पसंद करती हैं, जिसने जॉन को अंदर से मजबूत बना दिया।

22 साल का सफल फिल्मी सफर

जॉन अब्राहम ने 2003 में फिल्म ‘जिस्म’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और आज 22 साल बाद वह ‘धूम’, ‘फोर्स’, ‘पठान’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के जरिए इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। उनकी कहानी आत्मविश्वास और आत्मस्वीकृति की प्रेरणादायक मिसाल है।

Share This Article