Dhurandhar: ‘धुरंधर’ पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, बोले– ये प्रोपेगेंडा नहीं, बेहतरीन सिनेमा है

2 Min Read

Dhurandhar

मुंबई, एजेंसियां। वेटरन अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म Dhurandhar देखी और सोशल मीडिया पर इसका खुलकर रिव्यू किया। फिल्म को लेकर चल रही ‘प्रोपेगेंडा’ बहस पर उन्होंने साफ शब्दों में अपनी राय रखी और इसे एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव बताया।

तकनीकी पक्ष और निर्देशन की तारीफ

शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पोस्ट में लिखा कि “वाह! अभी-अभी मैंने सबसे चर्चित फिल्म ‘धुरंधर’ देखी। यह कैसी ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ है? फिल्म तो फिल्म होती है।” उन्होंने फिल्म को दिलचस्प, मनोरंजक और ईमानदारी से बनाई गई कृति बताया।उन्होंने बैंकॉक, थाईलैंड में बनाए गए सेट्स की भी सराहना की, जिन्हें फिल्म में पाकिस्तान के रूप में दर्शाया गया है। सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और तकनीकी गुणवत्ता को उन्होंने शानदार बताया। निर्देशक Aditya Dhar की तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म का निर्देशन बेहद कुशलता से किया गया है।

कलाकारों की परफॉर्मेंस पर बोले ‘खामोश’

फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले Ranveer Singh की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि रणवीर इस किरदार में पूरी तरह फिट बैठे हैं। उन्होंने Sanjay Dutt और Akshaye Khanna के अभिनय को भी असाधारण बताया।सिन्हा ने लिखा कि अक्षय खन्ना ने अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी है, जबकि संजय दत्त ने भी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके अलावा Rakesh Bedi और Saumya Tandon के अभिनय की भी उन्होंने सराहना की।
फिल्म के संगीत और कोरियोग्राफी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गानों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

सीक्वल से टकराव की चर्चा

गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। अब इसका सीक्वल Dhurandhar: The Revenge 19 मार्च को रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म की टक्कर साउथ स्टार Yash की फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups से होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा की सकारात्मक प्रतिक्रिया ने फिल्म को लेकर नई बहस छेड़ दी है और दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Share This Article