Samantha Prabhu
हैदराबाद, एजेंसियां। साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रथप्रभु के साथ भीड़ में बदसलूकी की गई है। कुछ समय पहले ही द राजा साब एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ लॉन्च इवेंट में भीड़ ने धक्का-मुक्की की थी। सामंथा हाल ही में एक पब्लिक इवेंट का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्हें भीड़ ने घेर लिया। एक्ट्रेस को सही सलामत अपनी कार तक पहुंचने में काफी स्ट्रगल करना पड़ा।
सामंथा को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी
रविवार को एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू हैदराबाद में एक साड़ी शोरूम की ओपनिंग से जुड़े इवेंट का हिस्सा बनी थीं। इवेंट में सामंथा को देखने के लिए भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
कई फैंस उनके काफी करीब आ गए। एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड ने जैसे-तैसे घेरा बनाकर भीड़ को एक्ट्रेस के नजदीक आने से रोका, इस दौरान एक्ट्रेस कई बार लड़खड़ा गईं। कहीं उनकी साड़ी भी खींची गई।
सामंथा ने की क्रिप्टिक पोस्ट
साड़ी के शोरूम के लॉन्च इवेंट के बाद सामंथा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने लुक की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ सामंथा ने लिखा, एक्शन से भरपूर शूटिंग शेड्यूल के बाद, चोटें, खून और दर्द झेलने के बावजूद, हमने खुद को हैरानी से काफी अच्छे तरीके से संभाल लिया, हालात को देखते हुए।







