Border 2: रितेश देशमुख बेताब है ‘बॉर्डर 2’ देखने के लिए, टिकट के लिए अहान शेट्टी से की गुजारिश

2 Min Read

Border 2

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर अपनी उत्सुकता जताई कि वह जल्द ही ‘बॉर्डर 2‘ देखें। वीडियो में रितेश अहान शेट्टी से अनुरोध करते नजर आए कि वह फिल्म की टिकट बुक कर सकें।

रितेश देशमुख ने लिखा

वीडियो के कैप्शन में रितेश ने लिखा, “मैं अहान शेट्टी के कमेंट का इंतजार कर रहा हूं, ताकि मैं ‘बॉर्डर 2’ की टिकट बुक कर सकूं। कमेंट जल्दी करो, मैं इस फिल्म को देखने के लिए बेद उत्साहित हूं।”

अहान शेट्टी की प्रतिक्रया

अहान शेट्टी ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और लिखा, “हा हा हा, ढेर सारा प्यार सर, आपने हमेशा बिना शर्त मेरा साथ दिया है। यह चीज़ मैं इस सफर में हमेशा अपने साथ रखूंगा।” इस पर रितेश ने जवाब में कहा, “वाह!!!! अभी टिकट बुक कर रही हूँ!!!!!! लव यू मेरे छोटे भाई – ब्लॉकबस्टर लोड हो रहा है।”

‘बॉर्डर 2’ भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन और युद्ध आधारित फिल्म है, जिसे अनुराग सिंह ने निर्देशित और सह-लिखित किया है। यह 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ की अगली कड़ी है और टी-सीरीज फिल्म्स तथा जेपी फिल्म्स के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा निर्मित है।

Share This Article