महेंद्र सिंह धोनी भी समारोह में शामिल
जामनगर। अंबानी परिवार इन दिनों गुजरात के जामनगर में है, जहां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा है।
इस जश्न में देश-विदेश की जानी मानी हस्तियां पहुंची हैं। इसमें पॉप स्टार रिहाना भी हैं, जिन्होंने अंबानी की जश्न की पहली शाम को अपने परफ़ॉर्मेंस से यादगार बना दिया।
रिहाना ने अपने प्रदर्शन से पूरे माहौल में नया जोश भर दिया। उन्होंने अपने हिट गानों पर सबको थिरकने के लिए मजबूर भी कर दिया।
वाइल्ड थिंग्स, डायमंड्स जैसे गानों से रिहाना ने लोगों को झुमाया। रिहाना के साथ अंबानी परिवार के सदस्य भी जमकर नाचे।
पर इस दौरान रिहाना की ड्रेस फट गई, जिसके कारण उसे शर्मसार भी होना पड़ा। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में रिहाना जब जोड़े को बधाई देने लगीं, तो यह वाकया हुआ।
अंबानी परिवार से मुकेश अंबानी उनकी पत्नी नीता अंबानी, ईशा, श्लोका, आकाश और अनंत-राधिका ने भी रिहाना के साथ डांस स्टेप किए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिहाना ने अपने परफार्मेंस के लिए मोटी रकम वसूली है। कहा जा रहा है कि उन्हें करीब 41 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
इस समारोह में भाग लेने के लिए रांची से महेंद्र सिंह धोनी भी जामनगर गये हुए हैं।
इसे भी पढ़ें









