Jyotika:
चेन्नई ,एजेंसियां। साउथ की फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों खूब छाई हुई है और इसकी कई अभिनेत्री बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों को टक्कर दे रही हैं। आमतौर पर जब साउथ की सबसे अमीर अभिनेत्री की बात होती है तो रश्मिका मंदाना और सामंथा रुथ प्रभु का नाम सामने आता है, लेकिन असल में यह टैग ज्योतिका के नाम है। ज्योतिका ने 24 साल तक बॉलीवुड से दूर रहते हुए साउथ सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई और अब वे साउथ की सबसे अमीर अभिनेत्रियों में से एक हैं।
‘डॉली सजाके रखना‘
ज्योतिका ने 1998 में फिल्म ‘डॉली सजाके रखना’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फोकस तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों पर लगाया। साउथ में उन्होंने दमदार अभिनय से अपनी जगह बनाई और पैन इंडिया स्टार बन गईं। पिछले साल अजय देवगन के साथ फिल्म ‘शैतान’ में उनकी वापसी हुई, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

नेटवर्थ की बात
नटवर्थ की बात करें तो ज्योतिका की संपत्ति लगभग ₹331 करोड़ आंकी गई है, जो अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस से ज्यादा है। उनके पति और साउथ के सुपरस्टार सूर्या की संपत्ति ₹206 करोड़ है, जिससे यह कपल मिलकर लगभग ₹537 करोड़ की संपत्ति का मालिक है।
ज्योतिका
ज्योतिका प्रति फिल्म लगभग ₹5 करोड़ फीस लेती हैं। इसके अलावा उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, विज्ञापन और रियल एस्टेट निवेश से भी होती है। चेन्नई में उनका घर लगभग 20,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और मुंबई में भी उनके पास ₹70 करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट है।
अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ
अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियां फिल्मों के अलावा अपने बिजनेस से भी कमाई करती हैं, लेकिन नेटवर्थ के मामले में ज्योतिका उनसे आगे हैं, जो उनकी सफलता और कमाई की गवाही देता है।
इसे भी पढ़ें
Raveena Tandon: आवारा कुत्तों को पकड़ने के आदेश पर रवीना टंडन ने जताई चिंता


















