Dhurandhar Review: ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर भारी ‘धुरंधर’, रणवीर सिंह की फिल्म 100 करोड़ के पार

2 Min Read

Dhurandhar Review:

मुंबई, एजेंसियां। धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में 28 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसके बाद 5 दिसंबर को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज हुई, जिसके कारण ‘तेरे इश्क में‘ की कमाई पर असर पड़ा।
फिल्म तेरे इश्क में को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और इसने 10वें दिन 6.65 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि अब तक फिल्म की कुल कमाई 99.79 करोड़ पहुंच चुकी है।

तेरे इश्क में का कलेक्शनः

पहला दिन- 16 करोड़
दूसरा दिन- 17 करोड़
तीसरा दिन- 19 करोड़
चौथे दिन- 8.75 करोड़
पांचवें दिन- 10.25 करोड़
छठा दिन- 6.85 करोड़
सातवें दिन- 5.8 करोड़
आठवें दिन- 3.75 करोड़
नौवें दिन- 5.7 करोड़
दसवें दिन- 6.65 करोड़
ग्यारहवां दिन- 0.04 करोड़
कुल- 99.79 करोड़

‘धुरंधर’ ने 3 दिन में कमाये 100 करोड़ः

वहीं दूसरी ओर, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने मात्र 3 दिनों में ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘धुरंधर’ का कलेक्शनः
पहले दिन- 28 करोड़
दूसरे दिन- 32 करोड़
तीसरे दिन- 43 करोड़
चौथे दिन- .03 करोड़
कुल- 100.23 करोड़

धुरंधर के बाद तेरे इश्क में की कमाई पर पड़ा असरः

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म तेरे इश्क में ने 16 करोड़ की ओपनिंग की थी और रिलीज के महज तीसरे ही दिन फिल्म ने 19 करोड़ और कमाए। लेकिन, जैसे ही फिल्म धुरंधर रिलीज हुई, इसकी कमाई में गिरावट आने लगी।

Share This Article