Dhurandhar 2 Poster Out
मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर पार्ट 2’ का पहला पोस्टर आखिरकार रिलीज हो गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। फिल्म के सीक्वल का टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रखा गया है और इसका टीज़र आज यानी 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे रिलीज किया जाएगा।
पोस्टर में क्या है खास?
पहले पोस्टर में रणवीर सिंह का अब तक का सबसे खतरनाक और वॉयलेंट लुक देखने को मिल रहा है। बारिश में भीगते हुए, ब्लैक लेदर जैकेट पहने रणवीर का इंटेंस एक्सप्रेशन फिल्म के डार्क और रॉ टोन की झलक देता है। लाल रंग की थीम वाला यह पोस्टर बदले और तबाही की कहानी का साफ संकेत देता है। रणवीर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर टीज़र रिलीज की जानकारी दी।
मेकर्स ने पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, “अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है। धुरंधर: द रिवेंज का टीज़र आज दोपहर 12:12 बजे।” साथ ही यह भी कन्फर्म किया गया कि फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाओं की आई बाढ़
पोस्टर रिलीज होते ही फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर और शालिनी पासी समेत कई सितारों ने रणवीर के लुक की जमकर तारीफ की। फैंस इसे रणवीर सिंह के करियर का सबसे दमदार अवतार बता रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की टक्कर कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से होने वाली है, जो उसी दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।












