Randeep Hooda father soon
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनके घर आने वाले नन्हे मेहमान की खुशखबरी फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इस खास मौके पर रणदीप और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें लिन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस कपल को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
रणदीप और लिन ने सोशल मीडिया में ज़ाहिर की ये खुशखबरी
रणदीप और लिन ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर ही इस खुशखबरी का ऐलान किया था। इसके बाद कपल अब अपने पेरेंट बनने के सफर के अंतिम पड़ाव पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी महीने उनके घर में नन्हा मेहमान आने की उम्मीद है। इस खुशी के मौके पर फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार और शुभकामनाएं भेजी हैं।
लिन लैशराम ने मैटरनिटी फोटोशूट कराया
लिन लैशराम ने इस खास मौके के लिए मैटरनिटी फोटोशूट कराया। फोटोशूट में लिन ऑफ़ व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि रणदीप हुड्डा लाइट ब्राउन टी-शर्ट में काफी स्टाइलिश नजर आए। कपल ने तस्वीरों में अपना लुक सॉफ्ट और लाइट रखा, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें “जूनियर रणदीप हुड्डा लोडिंग” जैसे कमेंट्स देकर शुभकामनाएं दी हैं।
रणदीप और लिन की लव स्टोरी भी खास है
दोनों पहली बार नसीरुद्दीन शाह के थिएटर मोटली में मिले थे। वहां से शुरू हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और कई साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को एक प्राइवेट मणिपुरी सेरेमनी में शादी की थी।रणदीप हुड्डा की यह खुशी उनके फैंस के लिए भी खास है, क्योंकि अभिनेता ने हमेशा ही अपने निजी जीवन को मीडिया से दूर रखा है। अब जब कपल माता-पिता बनने वाले हैं, तो फैंस उनकी जिंदगी के इस नए अध्याय में उन्हें खुशियों की बधाई दे रहे हैं।
इस मैटरनिटी शूट और सोशल मीडिया पोस्ट से साफ है कि रणदीप और लिन इस नए सफर को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनका छोटा बच्चा इस दुनिया में आएगा और रणदीप और लिन की खुशियों में चार चांद लगाएगा।








