राखी सांवत के एक्स हस्बैंड ने इस बिग बास कंटेस्टेंट से रचाई शादी

2 Min Read

मुंबई। ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं।

इन दोनों ने अलग होने के बाद से एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए थे। राखी ने कहा था कि आदिल ने उन्हें धोखा दिया और पैसे और प्रसिद्धि के लिए उनका इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा कि आदिल ने फेमस होने के लिए उनसे शादी की और उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए भी मजबूर किया।

आदिल ने इसके जवाब में कहा कि वह उन्हें कुछ वीडियोज को लेकर राखी ब्लैकमेल करती हैं। दोनों ने एक दूसरे पर कई घिनौने आरोप लगाए। आदिल को जेल भी हुई थी।

इन सबके बीच आदिल एक बार फिर गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। आदिल खान दुर्रानी ने दोबारा शादी कर ली है।

उन्होंने कथित तौर पर दीपिका कक्कड़ के बिग बॉस 12 के सह-प्रतियोगियों में से एक सोमी खान से शादी की है।

सोमी खान ने बिग बॉस 12 में अपनी बहन सबा खान के साथ एंट्री की थी। आदिल और सोमी की शादी 2 मार्च को जयपुर में हुई है। दोनों ने इसे प्राइवेट रखा है।

हालांकि, आदिल या सोमी की ओर से उनकी शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोमी बिग बॉस 12 की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक थीं।

शो में बिहार के दीपक ठाकुर के साथ उनकी दोस्ती ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

इसे भी पढ़ें 

IND vs ENG: गिल ने लपका शानदार कैच, 44 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 175/4

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं