Rajpal Yadav
मुंबई, एजेंसियां। अभिनेता राजपाल यादव ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई शुरुआत का एलान किया है। शनिवार को उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया और फैंस से इसे सपोर्ट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब “वो घड़ी आ गई है”, जब वह डिजिटल दुनिया में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।
चेक बाउंस मामले में गए थे जेल
पिछले कुछ समय से वे चेक बाउंस से जुड़े एक मामले को लेकर चर्चा में थे। इस मामले के चलते उन्हें तिहाड़ जेल भी जाना पड़ा था, हालांकि फिलहाल उन्हें अंतरिम जमानत मिल चुकी है।
यूट्यूब चैनल के जरिए दर्शकों के लिए नया कंटेंट लाने की तैयारी
अपने यूट्यूब चैनल के जरिए वे दर्शकों के लिए नया कंटेंट लेकर आने की तैयारी में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस का धन्यवाद भी किया और कहा कि उनके प्यार और समर्थन से उन्हें हमेशा प्रेरणा मिलती है। फिलहाल उनके डिजिटल डेब्यू को लेकर फैंस में उत्साह देखा जा रहा है।







