Rajkummar Rao Patralekhaa baby girl: राजकुमार राव और पत्रलेखा बने माता-पिता, चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर कपल ने बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की

3 Min Read

Rajkummar Rao Patralekhaa baby girl:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी तथा अभिनेत्री पत्रलेखा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के चार साल बाद यह कपल एक बेटी के माता-पिता बन गया है। 41 वर्षीय राजकुमार राव ने अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की। पोस्ट देखते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी:

राजकुमार और पत्रलेखा ने एक कोलैब पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हम बहुत खुश हैं कि भगवान ने हमें एक बच्ची का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता—पत्रलेखा और राजकुमार।” इस पोस्ट के कैप्शन में राजकुमार ने लिखा कि भगवान ने उन्हें उनकी चौथी शादी की सालगिरह पर सबसे अनमोल उपहार दिया है।

पोस्ट के सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स जोड़े को शुभकामनाएं देने लगे। कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी से लेकर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। सिंगर नीति मोहन ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई। पत्रलेखा, राजकुमार और छोटी एंजेल को देखने के लिए बेताब हूं।”

जुलाई में की थी प्रेग्नेंसी की घोषणा:

गौरतलब है कि 9 जुलाई 2025 को इस कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उस समय भी जोड़े ने एक कोलैब पोस्ट शेयर कर लिखा था, “बच्चे का आगमन होने वाला है पत्रलेखा और राजकुमार।” इस घोषणा के बाद से ही फैंस उनकी फैमिली मेंबर बढ़ने के इंतजार में थे, जो अब पूरा हो गया है।

कैसे शुरू हुई राजकुमार–पत्रलेखा की प्रेम कहानी:

जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि राजकुमार राव पहली बार पत्रलेखा को एक विज्ञापन में देखकर प्रभावित हुए थे। उन्हें वह तुरंत पसंद आ गईं और वह उनसे मिलने के इच्छुक थे। किस्मत ने साथ दिया, और हंसल मेहता की फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ (2014) की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। फिल्म के सेट पर शुरू हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई।
अक्टूबर 2021 में राजकुमार ने रोमांटिक अंदाज में पत्रलेखा को प्रपोज किया था। इसके बाद नवंबर 2021 में दोनों ने एक सुंदर और निजी समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। चार वर्षों से चले आ रहे इस रिश्ते में अब एक नए सदस्य का आगमन हुआ है, जिसने दोनों परिवारों में खुशी का माहौल बना दिया है।

फैंस अब बेबी गर्ल की झलक के इंतजार में:

फिलहाल, कपल ने बेटी की तस्वीर साझा नहीं की है, लेकिन फैंस और सेलेब्स उसकी पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। राजकुमार और पत्रलेखा का यह नया सफर अब एक छोटी सी परी के साथ शुरू हो चुका है।

Share This Article