Rajinikanth Kamal Haasan: 47 साल बाद साथ एक साथ नजर आएंगे रजनीकांत और कमल हासन

2 Min Read

Rajinikanth Kamal Haasan

चेन्नई, एजेंसियां। भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज सितारे रजनीकांत और कमल हसन लगभग 47 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। मेकर्स ने इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा करते हुए फिल्म का पोस्टर जारी किया है। फिल्म को फिलहाल ‘KH X RK’ के नाम से पेश किया गया है।

साथ ही बताया गया है कि इसका पहला प्रोमो वीडियो शनिवार दोपहर 12:07 बजे रिलीज किया जाएगा।जारी पोस्टर में दोनों सितारों के चेहरे नहीं दिखाए गए हैं, बल्कि केवल उनके स्टाइलिश हाथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने फुल स्लीव लेदर जैकेट पहनी हुई है। एक हाथ में गोल्ड वॉच और दूसरे में अंगूठी दिखाई दे रही है। पोस्टर को ‘कूल रेट्रो स्वैग’ टैगलाइन के साथ साझा किया गया, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

दशकों बाद दो दिग्गजों की वापसी

रजनीकांत और कमल हासन आखिरी बार 1979 की फैंटेसी फिल्म ‘अलाउद्दीन अद्भुथा विलक्कुम’ में साथ नजर आए थे। इससे पहले दोनों ने कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया था, जैसे अपूर्व रागंगल, अवरगल, मूंद्रु मुदिचू और पथिनारु वयथिनिले। इतने वर्षों से फैंस उनकी दोबारा जोड़ी देखने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ये खबर फैंस के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है।

फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है

फिल्म के निर्देशक को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि इसे नेल्सन दिलीप कुमार डायरेक्ट निर्देशित कर सकते हैं। वहीं संगीत की जिम्मेदारी म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर को सौंपी गई है।अब सभी की निगाहें शनिवार दोपहर 12:07 बजे रिलीज होने वाले प्रोमो पर टिकी हैं, जो इस ऐतिहासिक सहयोग की पहली झलक पेश करेगा।

Share This Article