Kingdom: ‘किंगडम’ में दमदार वापसी, विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस ने छू लिया दिल

Anjali Kumari
2 Min Read

Kingdom:

मुंबई, एजेंसियां। विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फिल्म का पहला रिव्यू भी सामने आ गया है। लंबे समय से दर्शकों और फैंस को इस फिल्म का इंतजार था, खासकर इसलिए क्योंकि विजय की पिछली कुछ फिल्में – वर्ल्ड फेमस लवर, लाइगर और द फैमिली स्टार – बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं। ऐसे में ‘किंगडम’ से एक्टर और फैंस को काफी उम्मीदें थीं, और शुरुआती समीक्षाओं के अनुसार फिल्म ने उम्मीदों पर खरा उतरने की शुरुआत कर दी है।

सोशल मीडिया पर दर्शकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी

फिल्म के अमेरिका में हुए प्रीमियर शो के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसे लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने विजय की परफॉर्मेंस को उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ करार दिया, वहीं कई लोगों ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक और निर्देशन की भी खूब तारीफ की। ‘किंगडम’ को गौतम तिन्ननुरी ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसमें विजय ने एक अंडरकवर कॉन्स्टेबल का किरदार निभाया है। फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है जो तेज़ रफ्तार कहानी और थ्रिल से भरपूर है।

म्यूजिक कंपोजर है अनिरुद्ध रविचंदर

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत फिल्म की एक बड़ी ताकत माना जा रहा है, जिसकी सराहना पहले ही हो चुकी है। अनिरुद्ध ने विजय को एक संवेदनशील और विचारशील कलाकार बताया, जिन्होंने फिल्म के काम के दौरान उनकी सेहत की चिंता भी की। फैंस और समीक्षकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं देख कर लगता है कि ‘किंगडम’ विजय देवरकोंडा के डगमगाते करियर को नई दिशा दे सकती है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उन्हें वापसी का मजबूत मौका दे रही है।

इसे भी पढ़ें

विजय देवरकोंडा की तबीयत बिगड़ी, डेंगू के कारण अस्पताल में हुए भर्ती


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं