Mandodari: रामलीला में ‘मंदोदरी’ की भूमिका में पूनम पांडे, VHP ने जताई आपत्ति

2 Min Read

Mandodari:

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली लव कुश रामलीला इस बार चर्चा का केंद्र बन गई है। अभिनेत्री पूनम पांडे को रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका के लिए चुना गया है, लेकिन इस पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने आपत्ति जताई है।

मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने समिति को पत्र लिखकर कहा

इंद्रप्रस्थ VHP के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने समिति को पत्र लिखकर कहा कि रामलीला केवल नाट्य प्रस्तुति नहीं है, बल्कि भारतीय समाज और संस्कारों का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने यूनेस्को द्वारा रामलीला को मिले सांस्कृतिक महत्व का हवाला देते हुए आग्रह किया कि ऐसे आयोजनों में कलाकारों का चयन श्रद्धालुओं की भावनाओं और सांस्कृतिक उपयुक्तता को ध्यान में रखकर होना चाहिए।

VHP का कहना है

VHP का कहना है कि ‘मंदोदरी’ का चरित्र मर्यादा, संयम और पतिव्रता का प्रतीक है। इसलिए, इस किरदार को ऐसे कलाकार को निभाना चाहिए, जिसकी छवि इन आदर्शों से मेल खाती हो। संगठन ने पूनम पांडे की सार्वजनिक छवि और उनसे जुड़े विवादों पर चिंता जताई और कहा कि यह फैसला श्रद्धालुओं में असमंजस और आक्रोश पैदा कर सकता है।

गुप्ता ने सुझाव दिया कि समिति इस निर्णय पर पुनर्विचार करे और किसी ऐसी अभिनेत्री का चयन करे, जिनकी नाट्य पृष्ठभूमि और सार्वजनिक छवि सांस्कृतिक अपेक्षाओं के अनुरूप हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्देश्य किसी कलाकार का व्यक्तिगत विरोध करना नहीं, बल्कि रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ से जुड़े आयोजनों की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा करना है।

इसे भी पढ़ें

जॉली एलएलबी 3: रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये की कमाई


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं