Pawan Kalyan birthday:
हैदराबाद, एजेंसियां। साउथ फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण 2 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। उनके नाम पर 165 करोड़ रुपये की नेटवर्थ दर्ज है, जिसमें 118.36 करोड़ की अचल संपत्ति और 46.17 करोड़ की चल संपत्ति शामिल है। इसके अलावा पवन के बैंक खातों में 20 करोड़ से अधिक राशि है, और उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है जिसकी कीमत लगभग 14 करोड़ रुपये है। हैदराबाद के जुबली हिल्स में उनका 12 करोड़ का बंगला भी है। हालांकि उनके ऊपर 65.77 करोड़ रुपये का कर्ज भी दर्ज है।
पवन कल्याण का फिल्मी करियर:
पवन कल्याण ने अभिनय की दुनिया में 1996 में कदम रखा और कई सफल फिल्मों जैसे ‘कुशी’, ‘बालू’, ‘जलसा’, ‘गब्बर सिंह’ और ‘अतरिंटिकी डेरेडी’ में काम किया। वे सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई भी हैं।

पवन की पत्नी:
पवन की पत्नी, रूसी अभिनेत्री और मॉडल अन्ना लेझनेवा, पवन की तीसरी पत्नी हैं और उनकी संपत्ति करोड़ों में है। अन्ना की नेटवर्थ लगभग 1800 करोड़ रुपये आंकी गई है। इकोनॉमिक्स टाइम्स के अनुसार, उन्होंने सिंगापुर में होटल चेन में भी निवेश किया है, जिससे उनकी आर्थिक ताकत सुपरस्टार्स को भी टक्कर देती है।
पवन कल्याण की इस प्रेरणादायक यात्रा में अभिनय से लेकर राजनीति तक का सफर शामिल है, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।
इसे भी पढ़ें
Kamalini Mukherjee: सुपरहिट फिल्मों की स्टार कमलिनी मुखर्जी ने बताया एक्टिंग छोड़ने का दर्दनाक कारण








