Parineeti and Raghav: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने दिखाई बेटे की पहली झलक

1 Min Read

Parineeti and Raghav:

मुंबई, एजेंसियां। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे के जन्म के एक महीने पूरे होने पर पहली बार उसकी झलक दुनिया को दिखाई है। कपल ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें दोनों अपने नन्हे बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने बेटे का नाम भी सार्वजनिक किया ‘नीर’।

कपल ने बताया कि यह नाम उनके दिल के बेहद करीब है और इसका अर्थ भी उतना ही खास है। पोस्ट में दोनों ने लिखा “जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्— तत्र एव नीर।” उनके मुताबिक नीर उनके लिए पवित्र, शांत और जीवन का अनमोल हिस्सा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट आते ही फैन्स ने प्यार और बधाइयों की बौछार कर दी। कई लोग नाम की सादगी और गहराई से प्रभावित दिखे।

परिणीति और राघव ने 19 अक्टूबर को अपने बेटे का स्वागत किया था। उन्होंने तब कहा था, “वो आ गया! हमारा बेबी बॉय… अब हमारे पास सब कुछ है।” उनके बेटे की पहली झलक देखने के लिए फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, और अब इस प्यारी फैमिली फोटो ने इंटरनेट पर खुशी का माहौल बना दिया है।

Share This Article
Exit mobile version