Malaika Arora:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा भले ही लंबे वक्त से फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल देखकर कोई नहीं कह सकता कि उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है। 51 साल की उम्र में भी मलाइका जितनी एक्टिव और ग्लैमरस हैं, उतनी ही उनकी कमाई के भी कई रास्ते हैं। आइए जानते हैं मलाइका आखिर कहां से करती हैं इतनी मोटी कमाई!
प्रॉपर्टी से कमाई
मलाइका मुंबई के बांद्रा में एक लग्ज़री 4BHK अपार्टमेंट में रहती हैं जिसकी कीमत करीब 14.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास ऑरिएट बिल्डिंग में एक फ्लैट भी है जिसे किराए पर दिया गया है, जिससे हर महीने लाखों की कमाई होती है। साथ ही उनके पास दो ऑफिस स्पेस भी हैं जहां से उन्हें लगभग 3 लाख रुपये प्रति माह किराया मिलता है।
स्टार्टअप्स और निवेश
मलाइका ने पिछले कुछ सालों में फिटनेस ऐप, ई-कॉमर्स ब्रांड्स, और फैशन स्टार्टअप्स में निवेश किया है। वह “द लेबल लाइफ” की को-फाउंडर हैं जहां वे फैशन सेक्शन संभालती हैं।उन्होंने 2021 में न्यूड बाउल्स नाम से हेल्दी फूड डिलीवरी सर्विस भी शुरू की थी।
टीवी शो और ब्रांड एंडोर्समेंट
मलाइका कई रियलिटी शोज में जज के तौर पर नजर आती हैं, जैसे इंडियाज़ गॉट टैलेंट।
एक एपिसोड के लिए उनकी फीस होती है 6 से 8 लाख रुपये
मंथली इनकम 70 लाख से 1.6 करोड़ रुपये तक बताई जाती है।
फिल्मों के आइटम सॉन्ग के लिए वे 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
मलाइका कई नामी ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर भी हैं जिससे अच्छी कमाई होती है।
रेस्टोरेंट की मालकिन भी हैं
उन्होंने अपने बेटे अरहान के साथ मिलकर मुंबई में एक रेस्टोरेंट शुरू किया है। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में एक और नया रेस्टोरेंट लॉन्च किया है, जहां वो खुद अक्सर नजर आती हैं।
नेट वर्थ कितनी है?
GQ इंडिया के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की कुल नेटवर्थ लगभग 98.98 करोड़ रुपये है।
इसे भी पढ़ें
वजन घटाने के लिए ये खास पानी पीती हैं मलाइका अरोड़ा, जानिये कैसे बनता है ये पानी
