O Romeo
मुंबई, एजेंसियां। विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘O Romeo’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में Shahid Kapoor हुसैन उस्तरा और Triptii Dimri सपना दीदी के किरदार में नजर आ हे हैं। हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि इस कहानी के लिए शुरुआत में ये दोनों कलाकार पहली पसंद नहीं थे।
पहले दीपिका पादुकोण और दिवंगत इरफान खान करने वाले थे
दरअसल, कई साल पहले इसी विषय पर ‘सपना दीदी’ नाम से फिल्म बनाने की योजना थी, जिसमें दीपिका पादुकोण और दिवंगत इरफान खान मुख्य भूमिकाओं में थे। दीपिका ने फिल्म की आधी शूटिंग भी पूरी कर ली थी। बताया जाता है कि दीपिका को अंडरवर्ल्ड क्वीन रहीमा खान और इरफान खान को गैंगस्टर हुसैन उस्तरा के किरदार में पेश किया जाना था।लेकिन इरफान खान की बिगड़ती तबीयत और बाद में उनके निधन के कारण यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। साथ ही, रचनात्मक मतभेदों की खबरें भी सामने आई थीं। इस तरह एक महत्वाकांक्षी फिल्म अधूरी रह गई।
अब फिल्म नए अंदाज में बना है
अब वर्षों बाद निर्देशक Vishal Bhardwaj उसी मूल विचार को नए अंदाज में लेकर लौटे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘O Romeo’ पहले की योजना से बिल्कुल अलग फिल्म है। कहानी, कलाकार और प्रस्तुति सब कुछ नया है। उन्होंने बताया कि फिल्म का नाम भी शुरुआत में कुछ और था, लेकिन समय के साथ कहानी विकसित हुई और अंततः ‘O Romeo’ बनी ।
फिल्म का निर्माण Sajid Nadiadwala ने किया है
फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और दिशा पटानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि विक्रांत मैसी विशेष उपस्थिति में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण Sajid Nadiadwala ने किया है।‘O Romeo’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, खासकर इसलिए क्योंकि यह एक अधूरी रह चुकी कहानी का नया अध्याय मानी जा रही है।







