Naagin 7 New promo:
मुंबई, एजेंसियां। एकता कपूर के मोस्ट पॉपुलर शो ‘नागिन’ का सातवां सीजन आने वाला है और इसके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इसका नया प्रोमो रिलीज किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। प्रोमो में अंधेरा, बारिश और तूफानी जंगल दिखाई दे रहा है, जिसमें एक गुस्सैल हरा सांप नजर आता है। यह सभी संकेत देते हैं कि इस बार नागिन अपने दुश्मनों से इंतकाम लेने लौट रही है।
प्रमो और फैंस की उत्सुकता
कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया, “करने दुश्मनों का काम तमाम, वो आ रही है लेने इंतकाम।” इस प्रोमो के रिलीज होते ही फैंस के बीच कयास लगाने का सिलसिला शुरू हो गया कि सातवें सीजन में नागिन कौन होगी। सोशल मीडिया पर अधिकांश फैंस प्रियंका चाहर चौधरी के नाम पर सहमति जता रहे हैं, जबकि कुछ ने डोनल बिष्ट का नाम भी सुझाया।
नागिन का इतिहास
एकता कपूर द्वारा प्रोड्यूस यह शो 2015 में लॉन्च हुआ था। पहले सीजन में मौनी रॉय ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद के सीज़न में सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश जैसी एक्ट्रेसेस नागिन का किरदार निभा चुकी हैं। छठा सीजन तेजस्वी प्रकाश के साथ जुलाई 2023 में समाप्त हुआ था।
इस बार का सीजन
फैंस का कहना है कि सातवां सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक और ड्रामाई होगा। प्रोमो में दिखाए गए अंधेरा जंगल और रहस्यमयी सांप ने दर्शकों को इस बात के लिए उत्साहित कर दिया है कि इस बार नागिन के नए किरदार में कौन दम दिखाएगा।
‘नागिन 7’ का यह नया प्रोमो न केवल फैंस को बेसब्री से इंतजार में डाल रहा है, बल्कि इस सीजन के किरदार और कहानी के रहस्यों को लेकर जिज्ञासा भी बढ़ा रहा है।
इसे भी पढ़ें
Thamma: आयुष्मान-रश्मिका स्टारर Thamma: ट्रेलर से पहले जारी हुआ रोमांचक पोस्टर








