Nayanthara:
चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा ने 18 नवंबर को अपना जन्मदिन बड़े खास अंदाज़ में मनाया। इस मौके पर उनके पति और मशहूर डायरेक्टर विग्नेश शिवन ने उन्हें एक ऐसा तोहफा दिया, जिसने फैन्स को भी हैरान कर दिया। विग्नेश शिवन ने नयनतारा को रॉल्स रॉयस कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें और लिखा प्यार भरा नोट
विग्नेश शिवन ने बुधवार सुबह इंस्टाग्राम पर अपनी नई शानदार रॉल्स रॉयस की तस्वीरें शेयर कीं। फोटो में नयनतारा और विग्नेश अपने जुड़वां बेटों के साथ नजर आते हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने पत्नी के लिए एक भावुक संदेश लिखा—“जन्मदिन मुबारक हो मेरी नयनतारा। तुम्हारा जन्मदिन मेरे लिए एक आशीर्वाद है। मैं तुम्हें बेहद प्यार करता हूं। जिंदगी को इतना खूबसूरत बनाने और हमारे जीवन में इतने प्यार, पॉजिटिविटी और सुंदर पलों के लिए शुक्रिया।”
फैन्स के लिए यह पोस्ट एक सुखद सरप्राइज था और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
नयनतारा और विग्नेश की खूबसूरत बॉन्डिंग:
नयनतारा और विग्नेश शिवन की शादी 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही विग्नेश हर साल उनके जन्मदिन पर कुछ खास गिफ्ट करते रहे हैं। इस बार का तोहफ़ा पहले से भी ज्यादा शानदार रहा।
वर्क फ्रंट पर बिजी हैं नयनतारा:
नयनतारा साउथ इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। वह तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
•जल्द ही वे चिरंजीवी, बालकृष्ण और यश के साथ आने वाली फिल्मों में नजर आएंगी।
- तमिल और मलयालम में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी उनकी झोली में हैं।
2023 में नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में दमदार डेब्यू किया, जिसमें उनके एक्शन अवतार की खूब चर्चा हुई थी।







