Mahavatara Narasimha: ‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘सैयारा’ को दी टक्कर, 6 दिनों में 37 करोड़ का बिजनेस

2 Min Read

Mahavatara Narasimha:

नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉक्स ऑफिस पर अगस्त की बड़ी फिल्मों से पहले जुलाई में रिलीज़ हुई फिल्मों की जंग ज़ोरों पर है। 400 करोड़ की कमाई करने वाली अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ को साउथ की एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने छठे दिन बड़ा झटका दिया है। बजट में महज 4 करोड़ की इस फिल्म ने 7.5 करोड़ का कलेक्शन कर ‘सैयारा’ को पीछे छोड़ दिया है।

महावतार नरसिम्हा ने मचाई धूम

अश्विन कुमार निर्देशित ‘महावतार नरसिम्हा’ को हिंदी भाषी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। 6 दिनों में इस फिल्म ने भारत से कुल 37.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है। इसकी खासियत है शानदार VFX और भगवान विष्णु के चौथे अवतार की कहानी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

सैयारा की पकड़ कमजोर

वहीं, अहान पांडे की ‘सैयारा’ ने 13 दिनों में भारत से कुल 273.5 करोड़ रुपये कमाए हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से इसकी कमाई धीमी पड़ गई है। पिछले दिन 10 करोड़ की कमाई के मुकाबले 13वें दिन सिर्फ 7 करोड़ हुई। महावतार नरसिम्हा के लगातार बढ़ते कलेक्शन ने ‘सैयारा’ के बिजनेस पर दबाव बढ़ा दिया है।

अगस्त में बॉक्स ऑफिस जंग और भी होगी दिलचस्प

जैसे-जैसे अगस्त के नए बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज होंगे, इन दोनों फिल्मों के लिए प्रतियोगिता और भी चुनौतीपूर्ण हो जाएगी। फिलहाल ‘महावतार नरसिम्हा’ ने साबित कर दिया है कि कम बजट में भी अच्छी कहानी और तकनीक से बड़ी कामयाबी हासिल की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

Mahavatara Narasimha: 4 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने 22 करोड़ कमाए, ‘महावतार नरसिम्हा’ बना बॉक्स ऑफिस का चमत्कार


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं