Mahavatar Narasimha: महावतार नरसिम्हा 50वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म बनने को तैयार

2 Min Read

Mahavatar Narasimha:

हैदराबाद , एजेंसियां। अश्विन कुमार की एनिमेटिड माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा‘ ने रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी रखी है। फिल्म ने अब तक 183.78 करोड़ रुपये कमाए हैं और सिर्फ 54 लाख रुपये और कमाने पर यह हिंदी सिनेमा की 50वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी, जिससे कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (184.32 करोड़) पीछे छूट जाएगी।

इस फिल्म ने शुरुआत में धीमी रफ्तार दिखाई:

25 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में धीमी रफ्तार दिखाई थी, लेकिन बाद में जबरदस्त कमाई करते हुए हिंदी और साउथ दोनों वर्जन में दर्शकों का दिल जीता। फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ था, लेकिन इसने भारत में 244 करोड़ और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर कुल 320.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। सिनेमाघरों में अभी भी फिल्म की पकड़ मजबूत है और 39वें दिन 33 लाख की कमाई हुई। रविवार को फिल्म ने 1.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। मेकर्स ने इसकी सफलता को देखते हुए इसके अगले पार्ट की घोषणा भी कर दी है, जो 2027 में रिलीज होगा।

फिल्म की जबरदस्त सफलता:

फिल्म की जबरदस्त सफलता से कई बड़ी फिल्मों जैसे अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ की कमाई प्रभावित हुई है। ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दमदार प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्मों की भी बड़ी मांग है।

इसे भी पढ़ें

Mahavatar Narasimha: Box Office पर महावतार नरसिम्हा का तूफान जारी , 299 करोड़ पार


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं