Subedaar Teaser: ‘लला हमसे न भिड़ियो’—एक्शन अवतार में लौटे अनिल कपूर, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

2 Min Read

Subedaar Teaser

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर एक बार फिर दमदार एक्शन अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज हो गया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

टीजर में दिखा गुस्से से भरा अंदाज

फिल्म के टीजर की शुरुआत अनिल कपूर और अभिनेता फैसल मलिक के सीन से होती है। कहानी की झलक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की पृष्ठभूमि बुंदेलखंड क्षेत्र से जुड़ी है। टीजर में अनिल कपूर शांत लेकिन भीतर ही भीतर उबलते नजर आते हैं। आखिर में उनका गुस्सा फूट पड़ता है और वह जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाई देते हैं। टीजर का सबसे चर्चित डायलॉग है “लला हमसे न भिड़ियो”, जिसका मतलब है, “बेटा हमसे टकराना मत।” अनिल कपूर की आवाज में बुंदेलखंडी लहजा फिल्म को एक अलग ही प्रभाव देता है।

5 मार्च को होगी रिलीज

टीजर के साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि ‘सूबेदार’ 5 मार्च 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टीजर ने यह संकेत दे दिया है कि दर्शकों को एक्शन, इमोशन और दमदार संवादों से भरपूर कहानी देखने को मिलेगी। अनिल कपूर के इस नए अवतार को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर टीजर को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। अब सभी की नजरें 5 मार्च पर टिकी हैं, जब ‘सूबेदार’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

Share This Article