Yash Toxic Mumbai schedule: KGF स्टार यश की Toxic का मुंबई शेड्यूल पूरा, अब बेंगलुरु में होगा धमाका

2 Min Read

Yash Toxic Mumbai schedule:

बेंगलुरु, एजेंसियां। साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) अपनी अगली मेगा फिल्म “टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स” को लेकर सुर्खियों में हैं। केजीएफ (KGF) फ्रेंचाइजी से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले यश अब एक और बड़े प्रोजेक्ट के साथ लौट रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, फिल्म का मुंबई शेड्यूल पूरा हो चुका है और टीम जल्द ही बेंगलुरु में शूटिंग करेगी।

मुंबई शेड्यूल में बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

सूत्रों के अनुसार, पिछले 45 दिनों तक मुंबई के अलग-अलग लोकेशंस जैसे मड आइलैंड, फिल्मसिटी और गोरेगांव में शूटिंग हुई। इस शेड्यूल में भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा और विस्तृत एक्शन सीक्वेंस फिल्माया गया। निर्देशक गीतू मोहनदास और एक्शन डिज़ाइनर जे.जे. पैरी ने यश के किरदार को एक नए स्तर पर पेश किया है। इस शेड्यूल को अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

Yash Toxic Mumbai schedule:

बेंगलुरु में होगा अगला चरण

फिल्म का अगला शेड्यूल सितंबर के आखिरी हफ्ते से बेंगलुरु में शुरू होगा। इसी शहर से फिल्म का पहला शेड्यूल भी आरंभ हुआ था। जानकारी के मुताबिक, अब तक फिल्म के सभी बड़े एक्शन सीन्स पूरे हो चुके हैं और बेंगलुरु में बाकी अहम हिस्सों की शूटिंग की जाएगी।

इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी करेंगे फाइनल

मुंबई शेड्यूल खत्म होने के बाद यश कुछ दिनों के लिए लंदन रवाना हो सकते हैं। वहां वे अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की पार्टनरशिप कन्फर्म करेंगे। इसके बाद भारत लौटकर टॉक्सिक का फाइनल शूट पूरा करेंगे।

200 करोड़ के बजट पर बन रही फिल्म

करीब 200 करोड़ रुपए के बजट में बन रही टॉक्सिक को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। यश के लिए यह फिल्म KGF के बाद करियर का अगला बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

The Bads of Bollywood: लक्ष्य-राघव का फिर से धमाका: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में छाया दोस्ती और कैमेस्ट्री का जादू


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं