Katrina Kaif
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 7 नवंबर 2025 को उन्होंने और उनके पति Vicky Kaushal ने अपने बेटे विहान कौशल का स्वागत किया था। बेटे के जन्म के बाद जहां विक्की कई इवेंट्स में दिखाई दिए, वहीं कैटरीना लाइमलाइट से दूर थीं। ऐसे में उनका यह पहला सार्वजनिक दीदार फैंस के लिए खास बन गया।
ट्रेनर के साथ आईं नजर
मंगलवार रात कैटरीना अपनी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के साथ बाहर स्पॉट की गईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी और बालों को पोनीटेल में बांधा था। कार में बैठते समय उन्होंने फैंस की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि उन्होंने पैपराजी के लिए मास्क नहीं हटाया, लेकिन उनके चेहरे की चमक और आत्मविश्वास ने सबका ध्यान खींच लिया।
सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, “भले ही उन्होंने मास्क पहना है, लेकिन वह बेहद खुश नजर आ रही हैं।” दूसरे यूजर ने कहा, “उनके चेहरे पर जो ग्लो है, वह साफ दिख रहा है।” कई लोगों ने उन्हें ‘ग्लोइंग मॉम’ बताते हुए उनकी खुशहाल जिंदगी की कामना की।फैंस का मानना है कि मदरहुड ने कैटरीना के व्यक्तित्व में और निखार ला दिया है। लंबे समय बाद उन्हें देखकर प्रशंसक भावुक भी नजर आए।
वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट?
वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म Merry Christmas में नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन Sriram Raghavan ने किया था और इसमें उनके साथ विजय सेथुपति मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को ओटीटी पर काफी सराहना मिली थी। वहीं विक्की कौशल हाल ही में फिल्म छावा में नजर आए, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इन दिनों वह निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें Ranbir Kapoor और Alia Bhatt भी नजर आएंगे।







