Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर के बच्चों का दावा, प्रिया कपूर छिपा रही हैं संजय कपूर की प्रॉपर्टी की डिटेल

Anjali Kumari
2 Min Read

Karisma Kapoor

नई दिल्ली, एजेंसियां। करिश्मा कपूर के बच्चे, समायरा और कियान कपूर, अपने पिता संजय कपूर की संपत्ति को लेकर विवाद में दावा कर रहे हैं कि उनकी सौतेली मां प्रिया कपूर संपत्ति की पूरी जानकारी छिपा रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया कपूर से संजय कपूर की संपत्ति संबंधी विवरण मांग लिया है। संजय कपूर के निधन के बाद यह मामला कोर्ट में लंबित है और करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रिया कपूर पर फर्जी वसीयत पेश करने और संपत्ति से वंचित रखने का आरोप लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट में प्रिया कपूर ने अर्जी दाखिल की

सुप्रीम कोर्ट में प्रिया कपूर ने अर्जी दाखिल की है कि उन्हें करिश्मा और संजय के तलाक से जुड़े सभी दस्तावेज, कोर्ट में दाखिल दस्तावेज, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश और सेटलमेंट यानी समझौते की प्रमाणित प्रतियां प्रदान की जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को नोटिस जारी किया है और दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

केस की जानकारी

इस मामले का बैकग्राउंड यह है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक 2016 में हुआ था, जिसमें बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिली थी और बच्चों के लिए गुजारा भत्ता तय किया गया था। संजय कपूर को बच्चों से मिलने का अधिकार था। संजय कपूर के अचानक निधन के बाद संपत्ति विवाद सामने आया और अब बच्चों ने प्रिया कपूर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला बॉलीवुड और संपत्ति विवादों से जुड़ा हाई-प्रोफाइल केस बन गया है, जिसमें बच्चों के हक और संपत्ति की पारदर्शिता मुख्य मुद्दा है।

Share This Article