रियलिटी शो ‘The 50’ में हाथापाई, करण पटेल-प्रिंस नरूला का फूटा गुस्सा

2 Min Read

The 50

मुंबई, एजेंसियां। कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘The 50’ के लेटेस्ट एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक टास्क के बाद विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इस घटना ने पूरे “महल” का माहौल तनावपूर्ण बना दिया और कई कंटेस्टेंट्स ने खुलकर नाराज़गी जताई। घटना की शुरुआत ‘ब्रेन ड्रेन’ टास्क के बाद हुई। जैसे ही यूट्यूबर मैक्सटर्न महल में पहुंचे, अर्चित कौशिक और लक्ष्य ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बहस के दौरान अर्चित ने मैक्सटर्न को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। यह देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए। सिवेत तोमर, प्रिंस नरूला और दिग्विजय राठी तुरंत बीच-बचाव के लिए आगे आए।

क्या है मुद्दा?

शो में बढ़ती हिंसा को देखकर करण पटेल और प्रिंस नरूला का गुस्सा फूट पड़ा। करण ने मैक्सटर्न का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा हक है। वहीं प्रिंस ने भी हिंसा की कड़ी आलोचना की। विरोध जताते हुए दोनों ने अपने माइक जमीन पर फेंक दिए और ऐसे माहौल में शो का हिस्सा बने रहने पर सवाल उठाया।इस दौरान रिद्धि डोगरा ने भी अर्चित के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि नेशनल टीवी पर इस तरह की हरकत स्वीकार नहीं की जा सकती।हाथापाई के बाद मैक्सटर्न ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पहले हुए मजाक और व्यक्तिगत अनुभवों के कारण अपनी बात रखी थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए शो के मास्टरमाइंड ‘द लायन’ ने सख्त फैसला सुनाया और अर्चित कौशिक को तुरंत शो से बाहर कर दिया। इस फैसले के साथ ही महल में अनुशासन का स्पष्ट संदेश दिया गया।

Share This Article