New talk show:
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की चर्चित अदाकाराएं काजोल और ट्विंकल खन्ना अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ नजर आने वाली हैं, लेकिन इस बार वो अभिनय नहीं, बल्कि होस्टिंग की भूमिका में दिखेंगी। दोनों एक नए टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को होस्ट करने जा रही हैं, जिसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।
प्राइम वीडियो में दोनों के पोस्टर रिलीज:
दोनों अभिनेत्रियां अपनी बेबाकी और चुटीली बातों के लिए जानी जाती हैं, और टॉक शो में भी धमाकेदार बातचीत की उम्मीद जताई जा रही है। प्राइम वीडियो ने दोनों के पोस्टर को रिलीज भी कर दिया है। अब इनके पोस्टर पर अक्षय कुमार का भी रिएक्शन आ गया है। शो के पोस्टर पर अक्षय कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने डर का इज़हार किया है। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “उनको साथ देखकर ही डर लग रहा है, शो में क्या होगा सोच नहीं सकता।”
शो में हर एपिसोड में एक नया बॉलीवुड सेलिब्रिटी गेस्ट होगा, और दर्शकों को मिलेगा बिंदास बातचीत का मजा। शो का निर्माण बनिजेय एशिया द्वारा किया जा रहा है, जो पहले भी कई पॉपुलर शो और रियलिटी फॉर्मेट्स का हिस्सा रहा है।
इसे भी पढ़ें








