4 साल में टूटी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की शादी, सोहेल कथुरिया से हुआ तलाक

3 Min Read

Hansika Motwani divorce

मुंबई, एजेंसियां। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका और उनके बिजनेसमैन पति सोहेल कथुरियाका तलाक हो गया है। दोनों ने शादी के करीब चार साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि बांद्रा कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है।

2022 में हुई थी शाही शादी

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथुरिया ने साल 2022 में बेहद धूमधाम से शादी की थी। उनकी शादी काफी चर्चित रही और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दिखाया गया था। यह वेडिंग शो Love Shaadi Drama के नाम से स्ट्रीम हुआ था, जिसमें उनकी शादी की कई खास झलकियां दिखाई गई थीं।शादी के बाद शुरू में दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगीं। धीरे-धीरे दोनों ने सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करना बंद कर दिया था।

एलिमनी और स्त्रीधन का नहीं किया दावा

रिपोर्ट्स के अनुसार तलाक के दौरान हंसिका मोटवानी ने न तो अपने स्त्रीधन के लिए दावा किया और न ही किसी तरह की एलिमनी मांगी है। यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया बताया जा रहा है।

सोहेल की दूसरी शादी थी हंसिका से

सोहेल कथुरिया की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी हंसिका की करीबी दोस्त रिंकी बजाज से हुई थी। खास बात यह भी है कि हंसिका मोटवानी उस शादी में शामिल भी हुई थीं और उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं।

फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर

हंसिका और सोहेल के अलग होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। दोनों की शादी को लेकर पहले काफी चर्चा हुई थी और कई लोगों ने इसे एक परफेक्ट कपल माना था। हालांकि अब दोनों ने अपनी जिंदगी में अलग रास्ता चुन लिया है।फिलहाल हंसिका मोटवानी अपने करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं, जबकि सोहेल कथुरिया अपने बिजनेस से जुड़े कामों में व्यस्त बताए जा रहे हैं।

Share This Article