Jiya Manek: सीक्रेट वेडिंग में बंधीं ‘गोपी बहू’, 39 की उम्र में जिया मानेक ने चुपचाप रचाई शादी

2 Min Read

Jiya Manek:

मुंबई, एजेंसियां। ‘साथ निभाना साथिया’ की फेमस ‘गोपी बहू‘ यानी जिया मानेक ने फाइनली शादी कर ली है। 39 साल की उम्र में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड वरुण जैन के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को सरप्राइज़ दिया। शादी के बाद वह अब मिसेज जिया जैन बन चुकी हैं।

सीक्रेट वेडिंग, पारंपरिक अंदाज

जिया और वरुण ने ‘भूत शुद्धि विवाह’ की पद्धति से शादी की, जो एक प्राचीन यौगिक विधि मानी जाती है। इस विधि के अनुसार, शरीर के पांच तत्वों का शुद्धिकरण कर विवाह संपन्न होता है।जिया ने इस दिन गोल्डन साड़ी, टेंपल जूलरी, मांग टीका, कमरबंद, लाल चूड़ियां, और गजरे से सजी हेयरस्टाइल के साथ पारंपरिक दुल्हन का रूप धारण किया।

इंस्टाग्राम पर शादी की जानकारी दी

जिया ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,“भगवान और गुरु की कृपा और प्यार के साथ हम हमेशा के लिए साथ आ गए हैं… हम दो दोस्त थे और आज पति-पत्नी बन गए हैं।”तस्वीरों में जिया अपने पति वरुण जैन के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। फैंस और टीवी इंडस्ट्री सेलेब्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं।

जिया मानेक का करियर

जिया मानेक को सबसे ज़्यादा पहचान मिली स्टार प्लस के शो ‘साथ निभाना साथिया’ से, जिसमें उन्होंने गोपी बहू का किरदार निभाया।इसके अलावा उन्होंने ‘जिनी और जूजू’, ‘तेरा मेरा साथ रहे’ और ‘मनमोहिनी’ जैसे शोज़ में भी अहम भूमिकाएं निभाईं।वे अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखती आई हैं, इसलिए उनकी शादी की खबर भी सबके लिए सरप्राइज़ रही।

इसे भी पढ़ें

Chiranjeevi: बर्थडे से पहले जानिए चिरंजीवी की ज़िंदगी का वो मोड़ जिसने बदल दी किस्मत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं