Katrina Kaif pregnancy: खुशखबरी! कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पहली बार बनने जा रहे हैं माता-पिता

2 Min Read

Katrina Kaif pregnancy:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के पसंदीदा कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। शादी के चार साल बाद, कैटरीना प्रेग्नेंट हैं और कपल के मुताबिक उनकी डिलीवरी इसी साल अक्टूबर या नवंबर में होने की संभावना है। इस खबर की पुष्टि एनडीटीवी के सूत्रों ने की है। कैटरीना प्रेग्नेंसी के दौरान अपना पूरा ध्यान स्वास्थ्य और आने वाले बच्चे पर देने के लिए लंबा मैटर्निटी ब्रेक लेंगी।

यह पहली बार नहीं है जब कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया में आई हैं। पहले भी कई अफवाहें सामने आ चुकी थीं, जिन्हें विक्की कौशल ने खारिज किया था। बैड न्यूज फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान विक्की ने साफ किया था कि गुड न्यूज की घोषणा समय आने पर ही करेंगे।

कैटरीना और विक्की

कैटरीना और विक्की ने 2021 में राजस्थान में एक प्राइवेट डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों ने ही हिस्सा लिया था। कपल की वेडिंग फोटोज़ ने फैंस को सोशल मीडिया पर सरप्राइज दिया था। अब फैंस कपल की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी उत्साहित हैं और दोनों की खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह कपल बॉलीवुड में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहता है। कैटरीना और विक्की की यह खुशखबरी उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज और जश्न का मौका साबित होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें

जल्द मां बनने वाली हैं कैटरीना कैफ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं