Rashmika Vijay Wedding: एक दूसरे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, शादी में दिखा ‘गीता गोविंदम’ का जादू

3 Min Read

Rashmika Vijay Wedding

उदयपुर, एजेंसियां। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी पिछले दिन धूम मचाते हुए संपन्न हुई। दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस ने इन्हें देखकर 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गीता गोविंदम की याद दिला दी। फिल्म में ‘गीता’ और ‘गोविंद’ की केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी, और अब आठ साल बाद यह प्रेम कहानी असल जिंदगी में परिणित हो गई।

फैंस को मिली फिल्मी झलक

शादी की झलकियां आते ही फैंस ने अपनी प्रतिक्रियाओं का सैलाब सोशल मीडिया पर दिखाया। दोनों के लुक की खूब तारीफ हुई। कई फैंस ने नोट किया कि दोनों ने अपनी असली शादी में भी फिल्म के खास पलों को दोहराया। रियल लाइफ शादी में फिल्मी ‘गीता गोविंदम’ वाले सीन की झलक देखी जा सकती थी।

चार खास चीजों ने फैंस को किया हैरान

शादी में फैंस ने चार चीजों पर ध्यान दिया, जो फिल्म के लुक से मेल खाती थीं:

• माथे पर ताग पाठ
• विजय के हाथों और पैरों में आलता
• पान के पत्ते और हल्दी के साथ हाथों में बांधी गई मौली
• दोनों के चेहरे पर काजल

इन चारों तत्वों ने फैंस को फिल्म की याद दिलाई और कई तस्वीरें हू-ब-हू फिल्म के सीन जैसी दिखीं।

अनामिका खन्ना के डिजाइनों में निखरी जोड़ी

शादी के खास दिन के लिए दोनों ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के परिधान चुने। विजय ने आइवरी शेड की धोती के साथ सिंदूरी अंगवस्त्रम पहना, जिस पर हाथ की बारीक कढ़ाई से जंगल और मंदिर के दृश्य उकेरे गए। रश्मिका ने रस्ट रंग की साड़ी पहनी, जिसमें लाल बॉर्डर और एंटीक गोल्ड की कढ़ाई उनके लुक को रॉयल और विंटेज बना रही थी।

उदयपुर में भव्य समारोह और सितारों की मौजूदगी

शादी का आयोजन उदयपुर के ITC ग्रैंड मेमेंटोस में हुआ। इस प्राइवेट समारोह में परिवार और इंडस्ट्री के चुनिंदा सितारे शामिल हुए। निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा, कल्याणी प्रियदर्शन, राहुल रवींद्रन, ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ और श्रव्या वर्मा जैसे सितारों ने इस शादी की रौनक बढ़ाई।

छह साल की दोस्ती से प्यार और गुप्त सगाई

विजय और रश्मिका छह साल से करीबी दोस्त रहे, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन फैंस को अक्सर हिंट मिलते रहे। खबरों के अनुसार, यह कपल पिछले साल ही चुपचाप सगाई कर चुका था। अब यह ‘रूमर्ड कपल’ आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गया है।

Share This Article