Son of Sardar 2′ Review:
मुंबई, एजेंसियां। अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2‘ 13 साल बाद सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें वह एक बार फिर जसविंदर रंधावा उर्फ जस्सी के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के बारे में दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शन्स आ रहे हैं। कुछ ने इसे मजेदार और परिवारिक ड्रामा से भरपूर बताया, तो कुछ का कहना है कि यह फिल्म थोड़ा खिंचा हुआ और ओवर द टॉप थी।
फिल्म के रिएक्शन:
एक यूजर ने फिल्म को ‘देसी कॉमेडी का धमाका’ करार दिया और कहा कि यह अजय देवगन का शो है, जिसमें मृणाल ठाकुर का अभिनय शानदार है। हालांकि, कुछ सीन खिंचे हुए लगते हैं। एक अन्य यूजर का मानना था कि फिल्म मनोरंजन, कॉमेडी और मसाला का पूरा पैकेज है, लेकिन कोई बड़ा ट्विस्ट नहीं है।
फिल्म की कहानी:
बता दें कि फिल्म की कहानी जस्सी के जीवन पर आधारित है, जो अब अपने अधूरे प्यार को पाने और पारिवारिक विवादों को सुलझाने की कोशिश में जुटा है। निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा ने इस बार भी कॉमेडी, इमोशन और पंजाबी फ्लेवर को मिक्स किया है। अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, और रवि किशन मुख्य भूमिकाओं में हैं। सहायक कास्ट में दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, संजय मिश्रा, और अन्य कलाकार शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें
