Guinness World Records song: ‘धुरंधर’ के गाने ‘Fa9la’ ने चार्ट्स पर मचाया तहलका, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में की एंट्री

2 Min Read

Guinness World Records song

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना ‘Fa9la’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका है। इस गाने को हाल ही में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि यह गाना अरबी भाषा में है और इसे बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची (असल नाम हुस्साम असीम) ने गाया है। फिल्म में यह गाना अभिनेता अक्षय खन्ना पर फिल्माया गया है और रिलीज के बाद से इसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

अरबी चार्ट्स पर बनाया नया रिकॉर्ड

‘Fa9la’ ने अरबी म्यूजिक चार्ट्स पर इतिहास रचते हुए एक साथ चार बड़े बिलबोर्ड चार्ट्स में टॉप पोजिशन हासिल की। इसी उपलब्धि के चलते इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली। अपनी खुशी जाहिर करते हुए फ्लिपराची ने कहा कि यह उनके करियर का सबसे खास पल है। उन्होंने बताया कि यह गाना न सिर्फ अरबी भाषी देशों में, बल्कि उन जगहों पर भी लोकप्रिय हुआ, जहां लोग अरबी भाषा नहीं समझते। एक ही गाने से चार चार्ट्स पर टॉप करना उनके लिए बेहद गर्व की बात है।

दस साल की मेहनत का मिला फल

फ्लिपराची पिछले दस वर्षों से म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और उन्होंने अरबी हिप-हॉप को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि इससे पहले भी उनके कई गाने हिट रहे हैं, लेकिन ‘Fa9la’ ने उन्हें वैश्विक पहचान दिला दी है।

भारत आने वाले हैं फ्लिपराची

फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि फ्लिपराची जल्द ही भारत आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे भारत में एक लाइव कॉन्सर्ट करेंगे, जहां दर्शक ‘Fa9la’ को लाइव परफॉर्मेंस में सुन सकेंगे।

‘धुरंधर 2’ में भी सुनाई देगा फ्लिपराची का जादू

सूत्रों के अनुसार, फिल्म ‘धुरंधर 2’ में भी फ्लिपराची का एक नया गाना शामिल किया जाएगा। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को रणवीर सिंह के साथ उनके म्यूजिक का बेसब्री से इंतजार है।

Share This Article