Esha Deol emotional post
नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सबके प्रिय ही-मैन धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनका परिवार गहरे शोक में है। 11 दिसंबर को दिल्ली में हेमा मालिनी, ईशा देओल और अहाना देओल ने उनकी स्मृति में एक प्रेयर मीट आयोजित की, जिसमें परिवार, करीबी और इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए।प्रेयर मीट के एक दिन बाद धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके पिता की प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी के अनदेखे पलों को शामिल किया गया है। वीडियो में धर्मेंद्र के शानदार करियर की झलक है अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और अन्य कलाकारों के साथ उनकी तस्वीरें और उनकी सुपरहिट फिल्मों के यादगार सीन दिखाए गए हैं।
प्रकाश कौर और सनी देओल की भी झलक
इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसमें धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी देओल, और परिवार की अन्य निजी तस्वीरें भी दिखाई गई हैं। धर्मेंद्र की ईशा और अहाना के साथ बिताए गए मधुर पलों, पारिवारिक समारोहों और अहाना देओल की शादी के दौरान की दुर्लभ तस्वीरों ने फैंस को भावुक कर दिया।वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स पुराने दिनों को याद करते हुए धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और ईशा की इस संवेदनशील पहल की तारीफ कर रहे हैं।
धर्मेंद्र का अंतिम समय
वर्षीय धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार थे। सांस लेने में परेशानी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत सुधरने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और घर पर इलाज जारी था। उनके निधन के बाद मुंबई में भी एक प्रेयर मीट आयोजित की गई, जिसमें कई बॉलीवुड सितारों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी।







