Vijay Deverakonda: ड्रीम कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी की तारीख हुई फाइनल

3 Min Read

Vijay Deverakonda:

मुंबई, एजेंसियां। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के फैंस के लिए खुशखबरी है साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की सगाई की खबर अब पक्की हो चुकी है। लंबे समय से चर्चा में रही दोनों सितारों की लव-स्टोरी अब शादी के मुकाम पर पहुंचने वाली है। विजय देवरकोंडा की टीम ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है कि रश्मिका और विजय फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि अभी तक खुद विजय या रश्मिका की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

दोनों की प्रेम कहानी

दोनों की प्रेम कहानी साल 2018 में शुरू हुई थी, जब उन्होंने पहली बार फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया। इसके बाद 2019 में आई ‘डियर कॉमरेड’ ने दोनों के रिश्ते को और गहराई दी। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनकी ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग ने भी फैंस का ध्यान खींचा। फैंस ने कई बार दोनों को साथ ट्रैवल करते, इवेंट्स में एक साथ स्पॉट होते और छुट्टियों की तस्वीरें एक जैसे लोकेशनों से शेयर करते देखा।

हालांकि, दोनों हमेशा अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रहे। अब सगाई की खबरों ने यह साफ कर दिया है कि उनकी दोस्ती अब रिश्ते में बदल चुकी है। 2024 में एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने यह स्वीकार किया था कि वे सिंगल नहीं हैं, मगर पार्टनर का नाम उजागर करने से बचते रहे। हाल के महीनों में एयरपोर्ट पर दोनों को एक ही कार से निकलते देखा गया था, जिससे शादी की अटकलें और तेज हो गईं।

रश्मिका और विजय का करियर

करियर की बात करें तो रश्मिका मंदाना हाल ही में फिल्म ‘कुबेरा’ में नजर आईं, जिसमें उनके साथ धनुष और नागार्जुन थे। जल्द ही वे दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ में दिखाई देंगी। वहीं, विजय देवरकोंडा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए।

जैसे ही सगाई की पुष्टि हुई, सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों को बधाइयां देना शुरू कर दिया। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फैंस ने उन्हें “ड्रीम कपल” और “साउथ का पावर कपल” कहा। अब सभी की नजरें फरवरी 2026 में होने वाली उनकी शादी पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ें

Kingdom: ‘किंगडम’ में दमदार वापसी, विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस ने छू लिया दिल


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं