Dhurandhar Review: रणवीर सिंह ने जीता दिल, लेकिन 3 घंटे की लंबाई ने तोड़ा धैर्य

2 Min Read

Dhurandhar Review:

मुंबई,एजेंसियां। रणवीर सिंह स्टारर मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ट्रेलर ने फैंस में जबरदस्त उत्साह पैदा किया था, लेकिन मॉर्निंग शोज कैंसिल होने से दर्शकों में नाराजगी भी देखने को मिली। इसके बावजूद फैंस थिएटर्स पहुंच रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।

देशभक्ति और एक्शन ने जीता दिल:

कई दर्शकों ने ‘धुरंधर’ को देशभक्ति से भरी मजबूत फिल्म बताया है। रणवीर सिंह के अभिनय की सर्वसम्मति से तारीफ हो रही है। यूजर्स के मुताबिक फिल्म के युद्ध और रेस्क्यू वाले दृश्य “असली, जमीनी और खूबसूरत” लगे हैं और एक्शन को बेहतरीन तरीके से कोरियोग्राफ किया गया है।
साथ ही, अक्षय खन्ना की भी खूब सराहना हुई, खासकर उनके इंटेंस सीन और इंटरवल सीक्वेंस को दर्शकों ने “शानदार” कहा।

फिल्म की लंबाई बनी सबसे बड़ी समस्या:

जहां एक्टिंग और स्केल की तारीफ हो रही है, वहीं फिल्म की 3 घंटे से ज्यादा की लंबाई दर्शकों के गले नहीं उतर रही। कई यूजर्स ने लिखा कि कहानी खिंची हुई लगती है और फिल्म बिना फ्लो के एक घटना से दूसरी घटना पर कूदती चलती है।
एक यूजर ने लिखा-“रणवीर सिंह और बाकी कलाकार शानदार हैं, लेकिन फिल्म इतनी लंबी और उबाऊ है कि हर 15 मिनट एक घंटे जैसा लग रहा था।”
दूसरे यूजर ने इसे “बोझिल” और “डिसकनेक्टेड” बताया।

कहानी, विवाद और स्टारकास्ट:

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ एक स्पाई-थ्रिलर है, जिसे वास्तविक घटनाओं से प्रेरित बताया गया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और सारा अर्जुन महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आते हैं।
फिल्म को लेकर विवाद भी जुड़ा जब मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने दावा किया कि यह फिल्म उनकी कहानी पर आधारित है, हालांकि सेंसर बोर्ड ने इसे पूरी तरह काल्पनिक बताया है। फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिला है।

Share This Article