Dhurandhar 2
मुंबई, एजेंसियां। रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इसके पहले, 18 मार्च को पेड प्रिव्यू आयोजित किया जाएगा, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह चरम पर है और एडवांस बुकिंग से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी तबाही होने की संभावना जताई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक
एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार तक फिल्म ने कुल 12.29 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई हुई है, जो 12.07 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, तेलुगू में 9.47 लाख, तमिल में 9.91 लाख और मलयालम/कन्नड़ में 1.63 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई। कुल टिकट की संख्या 2,06,073 तक पहुंच गई है।
फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है
बता दे नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 557 शोज में लगभग 38,500 टिकटें बेचकर 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर फिल्म ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन करती है तो यह ए रेटेड कैटेगरी में प्रभास की फिल्म सालार के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकती है। सालार ने ओपनिंग डे पर 90 करोड़ का कलेक्शन किया था।
धुरंधर 2 के लिए दर्शकों का क्रेज देखने से बन रहा है
धुरंधर 2 के लिए दर्शकों का क्रेज इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर का सीक्वल है। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और इंडिया में 1,005.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स नजर आए थे। खासकर अक्षय खन्ना की एक्टिंग और स्टाइल को दर्शकों ने खूब सराहा।
धुरंधर 2 में भी दर्शक स्टार कास्ट के जादू को देखने के लिए उत्साहित हैं
फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के रोल में होंगे। इसके अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में एडवांस बुकिंग से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका होने की उम्मीद जताई जा रही है, और फैंस इसे देखने के लिए बेसब्री से तैयार हैं।








