Dharmendra health: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार

1 Min Read
Dharmendra health: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर मंगलवार सुबह फैली अफवाहों के बीच अब

Dharmendra health:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर मंगलवार सुबह फैली अफवाहों के बीच अब राहत भरी खबर आई है। अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सुबह कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन की झूठी खबरें प्रसारित की गईं, जिन पर परिवार ने कड़ा एतराज जताया।

धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि “पापा की हालत स्थिर है, कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें।” वहीं पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने भी गलत खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई। सनी देओल की टीम ने बताया कि धर्मेंद्र धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं और फैंस से प्रार्थना करने की अपील की है। परिवार ने सभी से संयम बरतने और अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की है।

Share This Article