Deepika Padukone ने अपने 40वें बर्थडे पर फैंस को दिया खास तोहफा, लॉन्च किया नया क्रिएटिव प्लेटफॉर्म

1 Min Read

Deepika Padukone Birthday

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 5 जनवरी को अपना 40वां बर्थडे मना रहीं हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया। दीपिका ने अपने जन्मदिन पर “The OnSet Program” नाम का नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जो उभरते कलाकारों के लिए अवसर और ट्रेनिंग का मंच प्रदान करेगा।

इसका उद्देशय

इस पहल का उद्देश्य देशभर के क्रिएटिव टैलेंट को पहचान देना और उन्हें इंडियन फिल्म, टेलीविजन और एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में अपने करियर के लिए ट्रेनिंग और लॉन्चपैड उपलब्ध कराना है। यह प्लेटफॉर्म दीपिका के पहले से चल रहे “Create With Me” प्रोग्राम का अगला कदम माना जा रहा है।

दीपिका ने वीडियो साझा कर कहा

दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा कर कहा कि पिछले एक साल से वह देश और दुनिया भर से प्रतिभाशाली क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने और उन्हें अवसर देने के बारे में सोच रही थीं। उन्होंने अपने फैंस को इस नए प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को सपोर्ट करने का खास मौका देने की जानकारी दी।

Share This Article
Exit mobile version