Dua first look Diwali: दिवाली पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिखाई बेटी ‘दुआ’ की पहली झलक, मां-बेटी की ट्विनिंग फोटो ने जीता फैंस का दिल

2 Min Read

Dua first look Diwali:

मुंबई, एजेंसियां। दिवाली 2025 बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए बेहद खास रही। इस बार उन्होंने अपने फैंस को एक अनमोल तोहफा दिया अपनी बेटी ‘दुआ’ की पहली झलक। दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा फैमिली पोर्ट्रेट साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

तस्वीर में दीपिका अपनी बेटी दुआ के साथ ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं। दोनों ने लाल रंग के पारंपरिक परिधान पहने हैं दीपिका का सब्यसाची का लाल जरदोजी आउटफिट और दुआ का उसी शेड का प्यारा सूट। मां-बेटी की इस जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया। वहीं रणवीर सिंह आइवरी कलर के टेक्सचर्ड कुर्ते में हमेशा की तरह डैशिंग दिखे।

Dua first look Diwali:

फैंस ने बरसाया प्यार

सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आते ही दीपिका और रणवीर के फैंस ने कॉमेंट सेक्शन को प्यार भरे संदेशों से भर दिया। कई लोगों ने लिखा — “ये अब तक का सबसे खूबसूरत दिवाली सरप्राइज है”, जबकि कुछ ने कहा कि “दुआ अपने पेरेंट्स की तरह ही ग्रेसफुल और प्यारी है।”

भावनाओं और नई शुरुआत से भरी दिवाली

यह दिवाली दीपिका और रणवीर के लिए सिर्फ फैशन और रोशनी की नहीं, बल्कि भावनाओं और नई शुरुआत की भी रही। बेटी दुआ के साथ यह उनका पहला सार्वजनिक पारिवारिक पल था। इस तस्वीर को देखकर यह साफ झलकता है कि दोनों पेरेंटहुड को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं दोनों सितारे

दीपिका पादुकोण इन दिनों शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। वहीं रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें

Aishwarya Rai की वो फिल्म, जो उन्हें किसी और के रिजेक्ट करने के बाद मिली, आज भी सुपरहिट फिल्मों में सुमार है


Share This Article