Loca Chapter 1 – Chandra: लोका चैप्टर 1 – चंद्रा’ बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओजी’ का रिकॉर्ड तोड़ा

2 Min Read

Loca Chapter 1 – Chandra:

नई दिल्ली, एजेंसियां। कल्याणी प्रियदर्शन की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘लोका चैप्टर 1 – चंद्रा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 28 अगस्त को रिलीज हुई इस फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म ने 40 दिन बाद भी दर्शकों का दिल जीत रखा है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 299.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और 300 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर है।

कोइमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘लोका चैप्टर 1 – चंद्रा’ ने पवन कल्याण की सुपरहिट फिल्म ‘ओजी’ (277.85 करोड़ रुपये) को पछाड़ दिया है। इसके साथ ही यह फिल्म साल 2025 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब इसका अगला लक्ष्य अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ है, जिसने अब तक 304.12 करोड़ का कलेक्शन किया है।

2025 की टॉप 10 ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में ‘लोका चैप्टर 1 – चंद्रा’

छावा – 827.06 करोड़

सैयारा – 570.67 करोड़

कुली – 516.93 करोड़

वॉर 2 – 371.26 करोड़

महावतार नरसिम्हा – 320.79 करोड़

हाउसफुल 5 – 304.12 करोड़

लोका चैप्टर 1 – चंद्रा – 299.34 करोड़

ओजी – 277.85 करोड़

एल2 – एमपुरान – 268.05 करोड़

सितारे ज़मीन पर – 266.06 करोड़

फिल्म का बजट और ओटीटी रिलीज़

30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को डोमिनिक अरुण ने डायरेक्ट किया है और दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है। इसमें कल्याणी प्रियदर्शन के साथ नसलेन के. गफूर, सैंडी मास्टर, अरुण कुरियन और विजयराघवन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।बड़े पर्दे पर सफलता के बाद यह फिल्म अब 20 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है।

इसे भी पढ़ें

KBC-17: KBC में 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर आदित्य कुमार बने पहले करोड़पति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं