Cannes Film Festival 2025 : कान फिल्म फेस्टिवल खुलासा : ‘रेड कारपेट’ पर चलने के दिया जाता है पैसा ,सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने किया खुलासा [Cannes Film Festival Revelation: Money is paid to walk on the ‘Red Carpet’, social media influencer reveals]

3 Min Read

Cannes Film Festival 2025:

मुंबई, एजेंसियां। कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के मद्देनजर, इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय समारोह के नाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां भारतीय फिल्मी सितारों और आम दर्शकों को कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर चलने का सपना दिखाया जा रहा है, वहीं इस दौरान कई लोग पैसों की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुप्रिया कपूर ने खुलासा किया है कि कलाकारों से आठ लाख से लेकर 12 लाख रुपये तक वसूल किए जा रहे हैं, ताकि वे कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर चल सकें और इस दौरान फोटो खिंचवाने का ‘मौका’ मिल सके।

Cannes Film Festival 2025: अनुप्रिया ने बताया

अनुप्रिया ने बताया कि पिछले साल भी ऐसे ही कुछ लोग कान फिल्म फेस्टिवल के नाम पर पैसे देकर रेड कारपेट पर चलने का दावा करते रहे हैं, जिनका सिनेमा से कोई संबंध नहीं था। इन पैकेज डील्स के तहत यह दावा किया जाता है कि इन पैसों के बदले, इन लोगों को कान फिल्म फेस्टिवल की पार्टी में शामिल होने और फोटो खिंचवाने का अवसर मिलेगा। अनुप्रिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि पैसे देकर कान में जाना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन जो लोग सिर्फ पैसों के बल पर इसे हासिल करते हैं, वे भारत का प्रतिनिधित्व करने का दावा नहीं कर सकते।

Cannes Film Festival 2025: 13 मई से शुरू होने जा कान

कान फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक सेक्शन में शामिल होने वाले कलाकार ही रेड कारपेट पर चलने का हक रखते हैं। इस साल, 13 मई से शुरू होने जा रहे इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव का यह 78वां आयोजन होगा। इसके अलावा, कान फिल्म फेस्टिवल के स्पॉन्सर द्वारा भी कुछ कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है, जैसा कि पिछले साल ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी और शोभिता धूलिपाला ने किया था।

इस फेस्टिवल में सबसे महत्वपूर्ण कैटेगरी ‘कंपटीशन सेक्शन’ है, जिसमें प्रतिस्पर्धा करने वाली फिल्मों के कलाकार ही रेड कारपेट पर चलते हैं। पिछले साल, पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को इस सेक्शन में चुना गया था, और दूसरी महत्वपूर्ण कैटेगरी ‘अन सर्टेन रिगार्ड’ में शहाना गोस्वामी की फिल्म ‘संतोष’ को जगह मिली थी।

इसे भी पढ़ें

क्यों मनाया जाता है महिला दिवस? 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं