Border 2 box office: बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़, 9वें दिन भी कमाई में जबरदस्त उछाल

3 Min Read

Border 2 box office

मुंबई, एजेंसियां। सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है, लेकिन इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। रिलीज के आठवें दिन भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की और अब नौवें दिन यानी दूसरे शनिवार को भी शानदार कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वीकेंड का फायदा फिल्म को एक बार फिर मिलता दिख रहा है।

अब तक की कुल कमाई का हाल

‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 36.5 करोड़ और तीसरे दिन 54.5 करोड़ का दमदार कलेक्शन रहा। चौथे दिन फिल्म ने 59 करोड़ कमाए, जबकि पांचवें दिन 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। छठे दिन 13 करोड़ और सातवें दिन 11.25 करोड़ की कमाई के साथ पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 224.25 करोड़ रुपये पहुंच गया। आठवें दिन फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये जोड़े।

नौवें दिन दोपहर तक का कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, दूसरे शनिवार को फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक करीब 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ट्रेंड्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि शाम और रात के शोज में फिल्म की कमाई में तेजी आएगी और दिन के अंत तक यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।

250 करोड़ क्लब में एंट्री की उम्मीद

फिलहाल ‘बॉर्डर 2’ का कुल कलेक्शन करीब 236 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि दूसरे शनिवार को फिल्म 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा सकती है, जिससे यह 250 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

स्टार कास्ट और फिल्म की खासियत

1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति और इमोशन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है।

Share This Article