Bhoot Bangla release
मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड में 10 अप्रैल को बड़ी बॉक्स ऑफिस भिड़ंत देखने को मिल सकती है। ‘खिलाड़ी’ के नाम से मशहूर Akshay Kumar अपनी फिल्म Bhoot Bangla के साथ वापसी करने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मृणाल ठाकुर की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dacoit भी उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।अक्षय कुमार के लिए साल 2026 अब तक शांत रहा है, क्योंकि उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। हालांकि 10 अप्रैल को ‘भूत बंगला’ के जरिए वह बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। फिल्म का पहला गाना ‘राम जी भला करेंगे’ रिलीज हो चुका है, जिसे मिला-जुला प्रतिक्रिया मिली है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के बाद अक्षय की ‘हैवान’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ भी रिलीज लाइनअप में हैं।
‘डकैत’ की नई रिलीज डेट ने बढ़ाई टेंशन
दूसरी ओर, अदिवी सेश और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘डकैत’ लंबे समय से चर्चा में है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में शूट की गई बाइलिंगुअल एक्शन-थ्रिलर है। पहले इसे 25 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन शूटिंग में देरी और अदिवी सेश की चोट के कारण फिल्म टलती रही। इसके बाद 19 मार्च और फिर 27 मार्च की तारीख तय की गई, मगर अब मेकर्स ने 10 अप्रैल को फाइनल रिलीज डेट घोषित कर दी है।हाल ही में फिल्म का पहला सिंगल ‘Rubaroo’ जारी किया गया, जिसके साथ नई रिलीज डेट की पुष्टि हुई। ऐसे में ‘डकैत’ सीधे ‘भूत बंगला’ से टकराएगी।
अलग जॉनर, लेकिन स्क्रीन की जंग तय
दोनों फिल्मों का जॉनर अलग है ‘भूत बंगला’ हॉरर-कॉमेडी है, जबकि ‘डकैत’ एक इंटेंस एक्शन-थ्रिलर। बावजूद इसके, बॉक्स ऑफिस पर स्क्रीन काउंट और दर्शकों का बंटवारा दोनों के लिए अहम रहेगा। खासकर अक्षय कुमार के लिए यह फिल्म महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछली कुछ फिल्मों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
उधर, अदिवी सेश ने हाल ही में फिल्म का फाइनल शेड्यूल पूरा करने के बाद भावुक नोट साझा किया और इसे शारीरिक व मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण सफर बताया।







