Bharti Singh
मुंबई, एजेंसियां। अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के साथ हंसी-मजाक करती नजर आ रही हैं। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने तीसरी बार मां बनने को लेकर मजेदार अंदाज में अपनी बात कही।
पैपराजी से पूछा- अब अच्छी लग रही हूं या प्रेग्नेंसी में?
मुंबई में स्पॉट की गईं भारती सिंह ने पैपराजी से बातचीत करते हुए अचानक सवाल कर दिया, “मैं अभी अच्छी लग रही हूं या जब प्रेग्नेंट थी तब अच्छी लगती थी?” इस पर पैपराजी ने जवाब दिया कि वह अभी ज्यादा अच्छी लग रही हैं। जवाब सुनते ही भारती ने तुरंत चुटकी ली और कहा, “अच्छा, तुम लोग नहीं चाहते हो कि मैं तीसरी बार मां बनूं?” इतना कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। भारती का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
दो बेटों की मां हैं भारती
भारती सिंह हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपने दूसरे बेटे का नामकरण किया है। उनके छोटे बेटे का नाम यशवीर है, जबकि बड़े बेटे का नाम लक्ष्य है। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने नामकरण समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में भारती बेहद खुश और फिट नजर आ रही हैं। फैंस उनके इस मजेदार अंदाज को काफी एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, तीसरी बार मां बनने को लेकर उनका बयान पूरी तरह मजाकिया था या इशारा इस पर उन्होंने कोई गंभीर टिप्पणी नहीं की है।
करियर में भी हैं व्यस्त
करियर की बात करें तो भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपना प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं, जिसके तहत वे कई शोज बना चुके हैं। हाल ही में भारती ‘लाफ्टर शेफ 3’ जैसे शो में नजर आई थीं, जिसमें कुकिंग और कॉमेडी का अनोखा मेल देखने को मिला था। मां बनने के साथ-साथ भारती अपने प्रोफेशनल लाइफ को भी बखूबी संभाल रही हैं और फैंस को लगातार एंटरटेन कर रही हैं।


















