Bharti Singh newborn son
मुंबई, एजेंसियां। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया दूसरी बार माता-पिता बनने के बाद खुशी के पलों को अपने व्लॉग के जरिए साझा कर रहे हैं। हाल ही में कपल ने एक नया व्लॉग पोस्ट किया, जिसमें उनके न्यू बॉर्न बेटे काजू का घर पर भव्य स्वागत और छठी की पूजा दिखाई गई।
काजू की मनी छठी
वीडियो में भारती अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बेटे काजू के साथ घर पहुंचती हैं। घर को खास तौर पर क्रिसमस थीम में सजाया गया था, जिसे देखकर भारती काफी खुश नजर आईं। दरवाजे पर पहुंचते ही काजू की दादी और नानी ने आरती कर उसकी नजर उतारी। इसके बाद घर में काजू की छठी की पूजा हुई, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ। बेटे के घर आने की खुशी में भारती और हर्ष ने परिवार के साथ केक भी काटा। इस खास मौके पर पूरा परिवार बेहद खुश और भावुक नजर आया।







